मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सनातन धर्म पर उनकी टिप्पणी को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी। हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि उदयनिधि ने संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ काम किया और गलत सूचना फैलाई। उदयनिधि ने सितंबर 2023 में सनातन धर्म की तुलना डेंगू व मलेरिया से की थी।