मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बने रहेंगे अनुराग जैन, बढ़ाया गया कार्यकाल
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल 1-वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग का मौजूदा कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त होने वाला था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनको बधाई देते हुए कहा, "आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और निरंतर प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे...मेरी मंगलकामनाएं।"