मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर निर्विरोध जीते BJP के उम्मीदवार
मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों को निर्वाचन सर्टिफिकेट दे दिए गए हैं। इस तरह से रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। गौरतलब है, प्रदेश की एक राज्यसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया था जिसको लेकर पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।