चिली में अपनी मांगों को लेकर मधुमक्खी पालकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति भवन के सामने कम-से-कम 60 छत्ते रखे जिनमें करीब 10,000 मधुमक्खियां थीं। इन्हें हटाने की कोशिश के दौरान मधुमक्खियों ने कई पुलिस अधिकारियों को डंक मारे। दरअसल, मधुमक्खी पालक वहां शहद के दाम बढ़ाने के लिए सरकारी सुधार या सब्सिडी की मांग कर रहे हैं।