मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से कमलनाथ के इस्तीफे की खबर को पार्टी ने बताया गलत
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की खबर को कांग्रेस ने 'पूर्णतः असत्य और निराधार' बताया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 66 सीटें जीती हैं। कमलनाथ को 2018 में विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।