मध्य प्रदेश में शनिवार को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर नामदेव दास त्यागी शामिल हुए। साल 2018 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार में त्यागी मंत्री के तौर पर शामिल हुए थे। गौरतलब है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु से हुई थी।