मनोज तिवारी ने मुझे एक फिल्म से हटवा दिया था: भोजपुरी ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी
भोजपुरी ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक पॉडकास्ट में बताया है, "सिंगर-ऐक्टर व बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक बड़ी फिल्म से मुझे हटवा दिया था।" रानी ने कहा, "इसके बाद मैंने मनोज को फोन कर कहा था कि इंडस्ट्री में एक हीरो की बस इतनी ही औकात होती है कि वह मुझे सिर्फ एक ही फिल्म से हटवा सकता है।"