'ऐसे तो इंडस्ट्री ही खत्म कर दो', बॉयकॉट कल्चर पर मनोज बाजपेयी का करारा जवाब
ऐक्टर मनोज बाजपेयी ने फिल्मों पर बैन लगाने की मांग करने वालों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "अगर कुछ आपके हिसाब से नहीं है तो आप उसे बैन करना चाहते हैं और दूसरों को आपकी पसंद से ऐतराज़ है तो वे बैन मांगते हैं।" उन्होंने कहा, "भैया...ऐसे तो फिर फिल्म इंडस्ट्री ही खत्म कर दो।"