inshorts

ASEAN समिट में साइबर ठगों पर शिकंजे की तैयारी, 19 सूत्रीय ऐक्शन प्लान पर लगी मुहर

ASEAN समिट में सदस्य देशों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और सीमा-पार साइबर अपराधों से निपटने के लिए 19 सूत्रीय कार्य योजना पर सहमति जताई है। इस कार्य योजना में AI का उपयोग, मनी लॉन्डरिंग पर रोक, स्कैम सेंटर्स पर संयुक्त कार्रवाई और मानव तस्करी पीड़ितों की सुरक्षा शामिल है। इसमें कानूनी ढांचे को मज़बूत करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया।