₹34 का शेयर ₹60 के पार, मनीव्यू शेयर की शानदार लिस्टिंग, पहले ही दिन 82% तक चढ़ा भाव
मनीव्यू लिमिटेड के शेयरों ने गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। ₹34 के इश्यू प्राइस के मुकाबले BSE पर शेयर 63.56% के प्रीमियम के साथ ₹55.61 और NSE पर 61.76% चढ़कर ₹55 पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के बाद शेयर ₹62 के पार पहुंच गया जिससे इश्यू प्राइस के मुकाबले इसमें करीब 82% तक तेज़ी आई।