बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने 12 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना स्थित लोकसेवक आवास पर मुलाकात की। उनके साथ होने वाली पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर आशीर्वाद लिया। मनीष ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। मनीष और अनुष्का ने 2027 में शादी करने की योजना बनाई है।