कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दिल्ली के प्रदूषण पर तंज़ कसते हुए देश की राजधानी चंडीगढ़ ले जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि वह दोस्तों से मज़ाक में ऐसा कहते हैं। चंडीगढ़ में एक्यूआई 102 जबकि दिल्ली में 450 दर्ज किया गया। उनके मुताबिक, इससे पंजाब-हरियाणा के बीच चंडीगढ़ को लेकर खींचतान भी शायद खत्म हो सकती है।