मनीष सिसोदिया नहीं होंगे दिल्ली के अगले सीएम, 2-3 दिनों में तय किया जाएगा नाम: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर चुके 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव होने तक पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री रहेगा। उन्होंने कहा, "2-3 दिनों में विधायकों की बैठक होगी जिसमें अगला मुख्यमंत्री तय किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया भी जनता का फैसला आने तक मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे।