मनुस्मृति पर खरगे के बयान पर राज्यसभा में हुआ ज़ोरदार हंगामा, कार्यवाही से हटाया गया

राज्यसभा में गुरुवार को मनुस्मृति पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर ज़ोरदार हंगामा हुआ। उनकी टिप्पणी सदन की कार्यवाही से हटा दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि खरगे का बयान समाज में अशांति फैला सकता है और उन्हें अपने बयान का आधार बताना चाहिए। वहीं, बीजेपी सांसदों ने खरगे से माफी की मांग की।

Load More