अभिनेता जॉनी डेप के प्रवक्ता ने डिज़्नी द्वारा माफी के तौर पर डेप को 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रैंचाइज़ी में लौटने के लिए $301 मिलियन (लगभग ₹2,370 करोड़) की डील ऑफर करने की खबरों का खंडन किया है। प्रवक्ता ने कहा, "यह मनगढ़ंत खबर है।" जॉनी ने पहले कहा था कि कुछ भी हो जाए, वह 'पाइरेट्स...' में नहीं लौटेंगे।