महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है, दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में अरेस्ट मलिक को कोर्ट ने 3-मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।