मनी लॉन्डरिंग केस में दिल्ली के कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन, सुनवाई 20 दिसंबर तक टली
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सोमवार को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में सुनवाई के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। वहीं, पटियाला हाउस कोर्ट ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गौरतलब है, ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को मामले में नामज़द किया है।