मनी लॉन्डरिंग मामले में आज ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं जैकलीन; एजेंसी ने फिर से भेजा समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग के मामले के संंबंध में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को पेश नहीं हुईं। बकौल अधिकारी, ईडी ने फर्नांडिस को नया समन जारी किया है और उनसे 18 अक्टूबर को एजेंसी के दिल्ली स्थित दफ्तर में पेश होने को कहा है।