प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग के मामले के संंबंध में दूसरी बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को समन भेजा है। बतौर रिपोर्ट्स, चंद्रशेखर ने खुद को बड़ी हस्ती बताते हुए जेल से फर्नांडिस को फोन किया था और उन्हें कीमती फूल व चॉकलेट भेजे थे। जैकलीन 25 सितंबर को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होंगी।