inshorts

मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी ने शिवसेना सांसद भावना गवली के करीबी को किया गिरफ्तार

शिवसेना सांसद भावना गवली के करीबी सईद खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी उन्हें आज पीएमएल कोर्ट में पेश करेगी। गौरतलब है कि बीजेपी ने गवली पर ₹100 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है जिसे लेकर ईडी ने पिछले महीने उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।