मनी लॉन्डरिंग मामले में कोर्ट ने नवाब मलिक को 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा

स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। मलिक को गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मलिक की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने उनके इस्तीफे की मांग की है।