ईडी द्वारा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संबंधी मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे गिरफ्तार किया गया है...लेकिन डरेंगे नहीं...हम लड़ेंगे और जीतेंगे।" इससे पहले संजय राउत ने कहा था, "मलिक को ईडी जिस तरह उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देना है।"