मनी लॉन्डरिंग मामले में संजय राउत की न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ी

मुंबई (महाराष्ट्र) की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी। कोर्ट ने कहा कि राउत की ज़मानत याचिका पर अब 21 अक्टूबर को सुनवाई होगी। पात्रा चॉल ज़मीन घोटाले से जुड़े मामले में राउत जुलाई 2022 में अरेस्ट हुए थे।

Load More