मनी हाइस्ट की अभिनेत्री एस्टर के घर पर लगी भगवान गणेश की पेंटिंग की तस्वीर हुई वायरल
वेब सीरीज़ 'मनी हाइस्ट' की अभिनेत्री एस्टर असेबो के घर पर भगवान गणेश की पेंटिंग की तस्वीर वायरल हो गई है। एस्टर को इस सीरीज़ में मॉनिका गास्तामबिदे के किरदार के लिए जाना जाता है। बतौर रिपोर्ट्स, भगवान गणेश की यह पेंटिंग ऐक्ट्रेस के एक इंस्टाग्राम लाइव वीडियोज़ में दिखी थी और यह तस्वीर संभवत: उसी वीडियो का स्क्रीनशॉट है।