मनीष तिवारी ने कहा- रक्षा सुधारों का हिस्सा है 'अग्निपथ', कांग्रेस बोली- उनके निजी विचार

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' में लिखे अपने एक लेख में कहा है कि 'अग्निपथ' सैन्य भर्ती योजना रक्षा सुधारों और आधुनिकीकरण की व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "ये उनके निजी विचार हैं...पार्टी के विचार नहीं हैं। कांग्रेस मानती है कि यह योजना राष्ट्र विरोधी व युवा विरोधी है।"