मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ यूपी के कई ज़िलों में 'आप' नेताओं ने किया प्रदर्शन

सीबीआई द्वारा दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में 'आप' नेताओं ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ समेत कई ज़िलों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के एक वीडियो में कार्यकर्ता 'लोकतंत्र में तानाशाही, नहीं चलेगी' के नारे लगाते दिखे। प्रदर्शन का वीडियो ट्वीट कर 'आप' ने कहा, "कायर मोदी जब भी डरता है, सीबीआई-ईडी के पीछे छिपता है।"