मनीष सिसोदिया को तभी इस्तीफा दे देना चाहिए था जब ये आरोप सामने आए थे: रविशंकर प्रसाद

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफे पर कहा है, "सिसोदिया को तभी इस्तीफा देना चाहिए था जब उनपर आरोप लगे थे।" उन्होंने कहा, "अपनी ज़मानत याचिका में उन्होंने लिखा था कि वह 18 विभाग देखते हैं। उन्हें विभाग चलाने में रुचि थी, आरोपों पर सफाई देने में नहीं।"