बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह सूरत (गुजरात) के ऑटो स्टैंड में ऑटोरिक्शा चालकों के साथ फोटो खिंचवाते व चाय पीते दिख रहे हैं। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "सुना है...गुजरात के मुख्यमंत्री भी...किसी ऑटो वाले के यहां खाना खाने जा रहे हैं...काश आपने 27-वर्षों में जनता की...आवाज़ सुनी होती।"