राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शुक्रवार को मनोरंजन उद्योग (फिल्म, टीवी, रिएलिटी शो, ओटीटी प्लैटफॉर्म, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म आदि) में बाल कलाकारों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। इसके तहत बच्चों को हर 3-घंटे में ब्रेक देना होगा और उनसे 6-घंटे से अधिक व शाम 7-सुबह 8 बजे के बीच काम नहीं ले सकते।