मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गए: राजू के निधन पर एमपी के सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 58 वर्ष की उम्र में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गए कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गए।" उन्होंने आगे लिखा, "अपने विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे। ॐ शांति।"