ममता के सामने नया संकट, बागी विधायकों के संपर्क में हैं 23 सांसद: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के सामने विधायकों की बगावत के बाद अब सांसदों की बगावत का संकट खड़ा हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पार्टी के 23 लोकसभा सांसद 58 बागी विधायकों के संपर्क में हैं। पश्चिम बंगाल में 58 बागी विधायकों के समर्थन से ऋतब्रत बनर्जी नेता विपक्ष बने हैं।