ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर बनीं महामंडलेश्वर, बताया- पहले क्यों दिया था इस्तीफा

ममता कुलकर्णी उर्फ श्री यामाई ममता नंद गिरि 2 दिन बाद फिर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेने की वजह बताते हुए कहा, "मेरे पट्‌टा गुरु लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी पर कुछ लोगों ने गलत आक्षेप लगाए थे...इस भावना में आकर मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया लेकिन उन्होंने इस्तीफा नामंज़ूर कर दिया...मैं उनकी कृतज्ञ हूं।"