ममता कुलकर्णी इस्लाम अपना लेतीं तो ये कथित धर्माचार्य कुछ बोलते?: 'महामंडलेश्वर' लक्ष्मी

किन्नर अखाड़े से निकाले जाने की रिपोर्ट्स पर महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि पूरा किन्नर अखाड़ा उनके साथ है। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाए जाने के दावे पर उन्होंने कहा, "यही ममता इस्लाम कबूल लेतीं तो ये कथित धर्माचार्य कुछ बोलते? आज वह बच्चा सनातन में आ गया तो सबको पेट दर्द हो गया।"