ममता कुलकर्णी को क्यों महामंडलेश्वर पद से हटाया गया? किन्नर अखाड़े ने बताई वजह

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटाते हुए कहा है कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया था। दास ने कहा कि ममता को बिना किसी अखाड़े की परंपरा के पालन के सीधे महामंडलेश्वर बना दिया गया था।