ममता कुलकर्णी से पूछा गया, 'क्या आपको शास्त्रों का ज्ञान है?'; उन्होंने श्लोक सुनाकर दिया जवाब

महाकुंभ में महामंडलेश्वर की पदवी पाने वाली ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से एक इंटरव्यू में पूछा गया, "महामंडलेश्वर को वेदों का ज्ञान होता है, क्या आपको शास्त्रों का ज्ञान है?" ममता ने सप्तश्लोकी दुर्गा का श्लोक सुनाकर जवाब दिया। उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने पर कहा, "मुझे अचानक महसूस हुआ कि बॉलीवुड इंडस्ट्री एक भ्रम है, सब चकाचौंध के पीछे भाग रहे हैं।"