inshorts

ममता ने कहा- पेन ड्राइव में है 'कोयला घोटाले' का सबूत; शाह व शुभेंदु अधिकारी का लिया नाम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनके पास पेन ड्राइव में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ 'कोयला घोटाले' के सबूत हैं। उन्होंने कहा, "कोयला घोटाले का पैसा शुभेंदु अधिकारी (बीजेपी नेता) ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देती...लेकिन कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं।"