सोनिया गांधी ने तो दोस्ती निभाई, पर ममता बनर्जी ने पीएम पद के लिए राहुल का नाम सुन बात घुमाई
INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी करीब नज़र आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता ने ही सोनिया को बैठक में आने के लिए मनाया था। हालांकि, जब ममता से राहुल गांधी की 2029 में पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब टाल दिया।