ममता बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को जड़ दिया थप्पड़; वायरल हुआ वीडियो

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में टीएमसी के एक विरोध-प्रदर्शन में अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। वायरल हो रहे वीडियो में कार्यकर्ता भीड़ को नियंत्रित करते और उनके गुजरने के लिए रास्ता साफ करते हुए दिखाई दिया। इसी दौरान ममता ने उन्हें थप्पड़ जड़ते हुए पीछे हटने का इशारा किया।