ममता बनर्जी ने कहा- BJP का 'गंदा धर्म' हिंदुत्व के सिद्धांतों के खिलाफ, BJP ने की आलोचना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी का 'गंदा धर्म' हिंदुत्व के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने बीजेपी पर राज्य में दंगा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। ममता के बयान की आलोचना करते हुए बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "आप किस धर्म को गंदा कह रही हैं?"