inshorts

ममता ने पीएम मोदी से की मुलाकात, समय पर जीएसटी बकाया कोष जारी करने का किया अनुरोध

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ममता ने प्रधानमंत्री से जीएसटी बकाया और विभिन्न योजनाओं के तहत केंद्र द्वारा मिलने वाली राशि समय पर जारी करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों की मुलाकात की तस्वीर साझा की है।