बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कहा है, "ममता बनर्जी जेपी, मोरारजी देसाई, राजीव गांधी, चंद्रशेखर और पी. वी. नरसिम्हा राव के जैसी हैं।" उन्होंने कहा कि ये सब वो नेता थे जो बात कहते थे वो करते थे और भारतीय राजनीति में यह दुर्लभ गुण है।