ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर दिलीप घोष के खिलाफ बंगाल में केस दर्ज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर दुर्गापुर में बीजेपी सांसद दिलीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। टीएमसी ने भी घोष के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी। दरअसल, घोष ने कहा था, "ममता बनर्जी जहां जाती हैं खुद को वहां की बेटी कहती हैं, वह अपने पिता की पहचान करें।"