inshorts

ममता बनर्जी मुंबई में आईं हैं और हमने उनका स्वागत किया है: आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के साथ एक बैठक के बाद कहा, ममता बनर्जी मुंबई में आईं हैं और हमने उनका स्वागत किया है। ठाकरे ने कहा कि हमारी उनके साथ बैठक हुई है और काफी विषयों पर उनसे चर्चा हुई है।