मरने के बाद भी मैथ्यू पेरी को आसपास महसूस करती हूं: टीवी शो 'फ्रेंड्स' की को-स्टार कॉर्टनी
टीवी शो 'फ्रेंड्स' में मोनिका गैलर का रोल करने वालीं ऐक्ट्रेस कॉर्टनी कॉक्स ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनके को-स्टार मैथ्यू पेरी मरने के बाद भी उनके पास आते हैं। उन्होंने कहा, "मैं मैथ्यू को आसपास महसूस करती हूं।" शो में चैंडलर का रोल करने वाले मैथ्यू का पिछले साल 54 साल की उम्र में निधन हुआ था।