मरे घोड़े की तरह है कांग्रेस, पीएम मोदी को सिर्फ केजरीवाल दे सकते हैं चुनौती: राघव चड्ढा

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस के साथ बैठक पर 'आप' सांसद राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कांग्रेस देश को कोई विकल्प नहीं दे सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को सिर्फ...अरविंद केजरीवाल ही चुनौती दे सकते हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस मरे हुए घोड़े की तरह है...और मरे हुए घोड़े को कोड़े मारने का कोई मतलब नहीं है।"