'मर्डर' में इमरान वाला रोल मुझे ऑफर हुआ था, गर्लफ्रेंड होने के कारण नहीं की: रजनीश
अभिनेता रजनीश दुग्गल ने एक साक्षात्कार में बताया है कि वर्ष 2004 में आई अनुराग बसु की फिल्म 'मर्डर' में इमरान हाशमी वाला रोल पहले उन्हें ऑफर किया गया था। रजनीश ने कहा, "उस वक्त मेरी गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) थी और मैं पर्दे पर किसिंग या इंटिमेंट सीन नहीं कर सकता था इसलिए फिल्म रिजेक्ट कर दी।"