मर्डरर हो क्या?: लखीमपुर खीरी हिंसा पर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने लखीमपुर खीरी (यूपी) हिंसा को लेकर ट्वीट किया, "पहले मानुष को रौंदते हो, फिर लोकतंत्र को..! मर्डरर हो क्या..?" गौरतलब है, हिंसा में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष पर किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है और यूपी सरकार ने पहले विपक्षी नेताओं को लखीमपुर जाने से रोका था।