मर्सिडीज़-बेंज़ ने लास वेगस में सीईएस टेक्नोलॉजी शो में विज़न ईक्यूएक्सएक्स ई-कार कॉन्सेप्ट पेश किया और उसका दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है। कार का इलेक्ट्रिक सिस्टम छत पर लगे सोलर सेल से अतिरिक्त ऊर्जा लेगा। कार का इंटीरियर मशरूम फाइबर और बांस जैसे सस्टेनेबल मैटीरियल्स से बना है।