inshorts

मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया के पहले भारतीय सीईओ व एमडी नियुक्त किए गए संतोष अय्यर

जर्मनी की लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज़-बेंज़ ने संतोष अय्यर को मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया का सीईओ व एमडी नियुक्त किया है और वह जनवरी 2023 से कार्यभार संभालेंगे। अय्यर इस पद पर मार्टिन श्वेंक की जगह लेंगे और वह मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया के सीईओ व एमडी बनने वाले पहले भारतीय होंगे। अय्यर फिलहाल कंपनी में सेल्स ऐंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट हैं।