मर्सिडीज़-बेंज़ के प्रतिद्वंद्वी हैं एसआईपी: कंपनी के शीर्ष अधिकारी

मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग हेड संतोष अय्यर ने कहा है कि एसआईपी कंपनी के प्रतिद्वंद्वी हैं और इनमें हो रहे निवेश के कारण लग्ज़री गाड़ियों की बिक्री घट रही है। उन्होंने कहा, "ऐसे ग्राहक हैं जो मर्सिडीज़-बेंज़ खरीदना चाहते हैं लेकिन एसआईपी जारी रखने का सोचकर नहीं खरीदते।" बकौल अय्यर, भारतीय बचत करने में अधिक विश्वास रखते हैं।